फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कपड़ा सुखाते समय आग की लपटों से युवती झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। चेतन किशोर गांव में शनिवार की रात घर में जल रहे अलाव के ऊपर गीले कपड़े सुखाते समय 26 वर्षीय युवती आग की लपटों की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। चेतन किशोर गांव निवासी प्रियंका कुमारी पुत्री स्व. हरिंद्र प्रसाद घर के अंदर जल रहे अलाव के पास बैठकर छोटे बच्चों के गीले कपड़ों को सुखा रही थी। तभी आग की उठती लपटों की चपेट में आ गई। इससे उसके पहने हुए कपड़ों में आग लग गई। चीख पुकार की आवाज सुनकर परिजनों नें किसी तरह आग को बुझाया। तब तक उसके शरीर का निचला हिस्सा जल चुका था। आनन-फानन में परिवार वाले उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सिकंदरपुर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद देर रात चिकित्सक ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें