रेवती। कंचनपुर गांव में सोमवार सुबह एक जर्जर मकान का गेट दीवार सहित गिर गया। मलबे की चपेट में आकर बगल से गुजर रहे तीन बच्चे घायल हो गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, भाई-बहनों का इलाज चल रहा है। बच्ची के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक, कंचनपुर गांव निवासी प्रभुनाथ की पुत्री पायल (5), रामजी गुप्ता का पुत्र आर्यन (7) और पुत्री (5) प्रियंका सोमवार सुबह कहीं से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही तीनों प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचे। रास्ते में मिश्रा परिवार की जर्जर मकान का एक गेट और मलबा बच्चों पर गिर गया। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने पायल को मृत घोषित कर दिया। घटना से गांव में कोहराम मचा है।