फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे फेंका मिला युवती शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी थाना क्षेत्र के हुकुमछपरा ढाले से करीब 100 मीटर पश्चिम एनएच किनारे करीब 18 वर्षीय युवती का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने पहुंची और फिर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

सुबह टहल रहे लोगों की नजर सड़क किनारे पड़ी युवती के शव पर पड़ी। देखते ही देखते घटना की जानकारी क्षेत्र में फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे सीओ बैरिया अशोक कुमार मिश्र व थानाध्यक्ष हल्दी राकेश सिंह ने शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव के गले व चेहरे पर चोट के निशान थे, वहीं नाक से झाग भी निकला था। कयास लगाया जा रहा है कि युवती की अन्यत्र हत्या कर शव को एनएच किनारे फेंका गया है।
उधर, घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा शंकर तिवारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। कुछ ही देर बाद पुलिस अधीक्षक राजकरण नय्यर भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी घटनास्थल की बारीकी से छानबीन की। बताया कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास चल रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने एक जांच टीम गठित की है। टीम गठित होने के बाद जांच टीम ने आसपास के लोगों के पूछताछ के आधार पर सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। कुछ लोगों का कहना है कि रात 10 बजे के आसपास एक टेंपो को वहां खड़ा होते देखा था। उसको भी पुलिस आधार मानकर मामले के खुलासे में जुटी है। क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर हल्दी, बैरिया, रेवती व दोकटी थाने के थानाध्यक्षों के साथ ही एसओजी व सर्विलांस की टीम इस मामले का खुलासा करने के लिए लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें