फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। थाना क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाना युवक को महंगा पड़ा। शादी का झांसा देने वाले उक्त युवक के खिलाफ बैरिया पुलिस ने दुष्कर्म व अपहरण का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को सुरेमनपुर स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि एक गांव की 19 वर्षीय युवती के साथ मिश्र के मठिया गांव निवासी रजनीश कुमार यादव उर्फ बड़क पुत्र स्व. धर्मनाथ यादव ने पांच जून को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर रेवती ले गया। एक महिला के घर में रखकर कई दिनों शारीरिक संबंध बनाया।
जब युवती ने शादी करने के लिए कहा तो अब शादी से इनकार कर रहा है। युवती की तहरीर पर दुष्कर्म और अपहरण का मुकदमा मंगलवार को दर्ज किया गया है। युवती को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें