फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शादी के दूसरे दिन प्रेमिका से मिलने ससुराल पहुंचा प्रेमी, जमकर धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उभांव थाना के एक गांव में शादी के 48 घंटे बाद ही दुल्हन से मिलने उसका प्रेमी पहुंच गया। परिजनों को शंका होने पर पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। लड़के पक्ष के परिजनों ने दुल्हन का पूर्व से अवैध संबंध होने के कारण रखने को तैयार नहीं हुए। गांव में पुलिस की मौजूदगी में लड़की और लड़के पक्ष के लोगों में घंटों पंचायत हुई।
विज्ञापन

गांव में शादी के बाद दुलहन अपनी ससुराल आई थी। परिजनों में खुशी थी। सोमवार की रात को दुल्हन का प्रेमी ने दुल्हन बनी प्रेमिका से मिलने उसकी ससुराल पहुंच गया। परिजनों को शंका होने पर दुल्हन और मायकेवालों से पूछताछ की। इसके बाद प्रेमी को पकड़ कर धुनाई की गई वह छोड़ने की मिन्नतें करने लगा। दुल्हन ने अंजान बनते हुए इस मामले में चुप्पी साध ली।
सूचना पाकर लड़की पक्ष के लोग पहुंच गए। उन्होंने मामले को दबाने की गुहार लगाई। वहीं, प्रेमी के परिजन भी पहुंच गए। लड़का पक्ष के लोग दुल्हन को मायके भेजने पर अड़े रहे। घंटों पंचायत और मान मनव्वल के बाद मामला शांत हुआ। परिजनों की शिकायत पर प्रेमी को पुलिस हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें