सिकन्दरपुर। एक गांव से 9 वर्षीय बालिका लापता हो गई। उसकी मां ने थाने में तहरीर देकर अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। बालिका की मां ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी 9 साल की बेटी ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। 29 मई को लापता हो गई। नाना-नानी और अन्य परिजनों ने गांव तथा आसपास के क्षेत्रों में तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इस घटना की सूचना उन्हें हरियाणा में मिली। वह अपने पुत्र के साथ बलिया पहुंची। आरोप लगाया है कि गायब होने से पहले बेटी ने जिस मोबाइल नंबर से बातचीत की थी, वह नंबर मऊ निवासी किसी व्यक्ति का है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि बालिका की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। संवाद