बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के एक गांव से बीते बुधवार की शाम घर से अचानक एक युवती गायब हो गई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन युवती नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने युवती को वाराणसी से बरामद कर लिया।
थाना क्षेत्र के एक गांव से बुधवार की शाम एक युवती घर से गायब हो गई। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवती के मोबाइल को ट्रैस किया। जिसका लोकेशन वाराणसी मिला। पुलिस ने वाराणसी पहुंचकर युवती एवं उसके कथित प्रेमी को हिरासत में लेकर बासडीह रोड थाना ले आई। शुक्रवार को युवती व युवक के परिजनों के बीच काफी देर तक पंचायत हुई। प्रकरण में दोनो पक्षों की सहमति होने के बाद पुलिस ने युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा जोरों पर है।