फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी सभ्यता की मार, किशोरी को किशोरी से हो गया प्यार

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। सच ही कहा गया है कि प्यार अंधा होता है। दो किशोरीआपस में ही दिल दे बैठीं। दोनों किशोरियों ने साथ जीने मरने की कसमें भी खा लीं। मामला तब बिगड़ा जब उन्होंने शादी के बंधन में बंधने का निर्णय ले लिया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों किशोरियों के साथ एक युवक को हिरासत में ले लिया। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस दोनों को समझाने में सफल हुई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी के पिता ने मंगलवार को तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरी पुत्री जो कक्षा 9 की छात्रा है स्कूल के बाद घर नहीं आई है। पुलिस अभी लड़की की छानबीन में जुटी ही थी कि बुधवार सुबह गांधी पार्क में लड़की के साथ नगरा थाना की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा भी मिली। जब दोनों ने बताया कि वे आपस में शादी कर चुकी हैं तो वहां मौजूद सभी लोग अवाक रह गए। सभी लोग लड़कियों को देखने के लिए जुट गए और उन्हें समझाने का प्रयास भी करने लगे। दोनों ने आपस में शादी के सबूत के तौर उन्होंने तस्वीरें भी दिखाईं जिसमें वे एक दूसरे को सिंदूर लगा रही थीं। लड़कियों ने बताया कि उनका प्यार मोबाइल के द्वारा ही हो गया। वे छह माह से एक-दूसरे के संपर्क में थीं। बीए की छात्रा दो तीन बार नौवीं की छात्रा के घर भी जा चुकी है। किशोरी के परिजन जानते भी थे की दोनो लड़कियों में बात होती है। लेकिन जब तक उन्हें प्यार की बात पता चली तब मामला गड़बड़ हो चुका था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों लड़कियों को हिरासत में ले लिया। उनके साथ मौजूद एक लड़का भी पकड़ा गया। इसके बाद शुरू हुआ दोनों का समझाने का दौर। काफी प्रयास के बाद दोनों को समझाकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें