फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषैले जंतु के काटने से बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत बेल्थरा रोड के वार्ड नम्बर 6 में बुधवार की देर शाम एक बालिका को विषैले जंतु के काटने से मौत हो गई।
विज्ञापन

उभाव थाना क्षेत्र के करीमगंज निवासी आनन्द की बेटी आरुषि 10 नपं बेल्थरा रोड में अपने नानी मीना देवी के पास रहकर पढ़ाई करती थी। बुधवार की देर शाम घर में खेल रही थी कि अचानक किसी विषैले जंतु ने उसे काट लिया। उसने अपनी नानी से बताई तो उसे लोगों की मदद से निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया गया। चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देख उसे तुरंत सीएचसी सीयर ले जाने की सलाह दी। जब परिजन बालिका को लेकर सीएचसी सीयर पहुंचे तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें