जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के नई बस्ती मठ योगींद्र गिरि गांव में सोमवार की शाम एक मासूम बच्ची बर्तन धोने के लिए घर के बाहर गाड़े गए नाद में डूब गयी, जिससे उसकी मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के नई बस्ती मठा योगींद्र गिरी निवासी धनजी चौधरी के घर में शिव चर्चा हो रही थी। घर के सभी सदस्य शिव चर्चा में भाग लेने चले गए थे। इधर, धनजी की दो वर्षीय पुत्री कविता आंगन में खेल रही थी और खेलते-खेलते घर के बाहर निकल गई और नाद के पानी में गिर गयी। घर के लोगों को बहुत देर तक बच्ची नहीं दिखी तो उसे देखने के लिए बाहर निकले तो देखा कि बच्ची तो घर के बाहर गड़े नाद में भरे पानी में मुंह के बल गिरी पड़ी है। आनन-फानन में परिवार के लोग बच्ची को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिवार के लोगों को समझ में नहीं आ रहा था यह कैसे हो गया।