बैरिया। बलिया जनपद के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु के निर्देश पर पशु अस्पतालों में गिर नस्ल के साड़ों का सीमेन पहुंच गया है। इससे क्षेत्र में गिर नस्ल के गायों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जगी है। गत दिवस कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनोद सिंह ने जनपद के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु से मिलकर आग्रह किया था कि स्वास्थ्य और चिकित्सीय दृष्टिकोण से गिर नस्ल के गायों का दूध बहुत लाभकारी है। पशुपालकों के लिए भी गिर नस्ल के गायों का दूध फायदेमंद है। इसलिए क्षेत्र के अस्पतालों में गिर नस्ल के साड़ों का सीमेन भिजवाया जाए। ताकि क्षेत्र के गायों का गर्भाधान गिर नस्ल के सीमेंस से हो और क्षेत्र में गिर नस्ल के गायों की संख्या बढ़े।
विनोद सिंह के आग्रह को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी मंत्री ने तत्काल करवाई की। दो दिन पूर्व ही मुख्य पशु चिकित्सालय में गिर नस्ल के सांडों का सीमेन पहुंच गया है। वहां से जनपद के सभी पशु अस्पतालों में गिर नस्ल के साड़ों का सीमेन पशुपालन विभाग उपलब्ध करा दिया है।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. ओम प्रकाश ने पशुपालकों से आग्रह किया कि जो भी गोपालक अपने गायों का गर्भाधान कराना चाहते हो वह अपने गाय को निकटवर्ती सरकारी पशु अस्पताल में लेकर पहुंचे वहां गिर नस्ल के सांडों का सीमेन निशुल्क उपलब्ध है।