फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गाजीपुर ने महेन को 1-0 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर। भूतनाथ बाबा फुटबाॅल क्लब की ओर से रामपुरअसली गांव में चल रहे फुटबॉल टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच मंगलवार को गाजीपुर स्टेडियम व महेन के बीच खेला गया। इसमें गाजीपुर स्टेडियम की टीम ने महेन को 1-0 से हराकर फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामपुर असली के ग्राम प्रधान सुरेंद्र यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में पहले हाॅफ के 20 वें मिनट में गाजीपुर स्टेडियम की टीम ने पेनल्टी शूट से एक गोल दागकर बढ़त बना ली। महेन की टीम ने गोल करने का बहुत प्रयास किया। गोल करने के कई मौके भी गंवाए। गाजीपुर स्टेडियम की टीम ने महेन को 1-0 से हराकर फाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया। प्रतियोगिता में उद्घोषक की भूमिका में ज्ञानेंद्र सिंह रहे, जबकि रेफरी की भूमिका में मटूर सिंह, जावेद, शब्बीर खान रहे। इस मौके पर सोनू यादव, संतोष सिंह, शिवम सिंह, पवन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें