फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव दीपावली पर हजारों दीपों से जगमगाए घाट

विज्ञापन
देव दीपावली पर दीपक से सजाया गया रसड़ा कस्बा स्थित श्रीनाथ बाबा सरोवर। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। जिले में नगर सहित ग्रामीण इलाकों में सोमवार को देव दीपावली पर धूमधाम से मनाई गई। घाटों पर जलाए गए लाखों दीपकों से पूरा घाट जगमगा उठा। घाटों पर लोगों ने मां गंगा का पूजन-अर्चन कर आरती उतारी और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से श्रीरामपुर गांव के सामने गंगा तट पर गंगा आरती और देव दीपावली का आयोजन किया। इस दौरान पूजन अर्चन के साथ मां गंगा की आरती की गई। इसके साथ ही नगर सहित ग्रामीणांचल के विभिन्न मंदिरों में दीप जलाकर देव दीपावली मनाई गई। घाटों पर जल रहे हजारों दीए से पूरा घाट जगमगा उठा। दीपों से बनाई गई रंगोली ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रसड़ा के श्रीनाथ बाबा मठ स्थित सरोवर के घाटों पर कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार की शाम देव दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। छोटी काशी के रूप में विख्यात इस पवित्र श्रीनाथ बाबा सरोवर पर सूर्यास्त होते ही गंगा आरती के साथ जैसे ही 51 हजार दीप मालाओं को एक साथ प्रज्ज्वलित किया गया। ऐसा लगने लगा जैसे जमीन पर सितारे एक साथ उतर आए हों। यहां के विहंगम दृश्य को देखने के लिए नगर के हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। आयोजक मण्डल के सुदरकांड समिति, बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद आदि संगठनों के साथ मिलकर स्थानीय लोग भी अपने-अपने घरों से लाए दीपमालाओं को दीप श्रृंखलाओं में जोड़ते रहे। देव दीपावली को लेकर श्रीनाथ बाबा सरोवर के चारों तरफ साफ-सफाई, सजावट, डीजे, कट आउट को व्यवस्थित किया गया था। शाम होते ही आयोजन कमेटी के की ओर से 51 हजार दीपों को एक साथ जलाने के बाद गंगा आरती व हनुमानजी की आरती की गई।
बेल्थरारोड नगर के मंदिरों व सरोवरों की घाटों पर सोमवार की शाम देव दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। असंख्य दीप प्रज्ज्वलित किए गए। सूर्यास्त होते ही बिचला पोखरा पर नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त के संयोजन में दोनों घाटों समेत चारों तरफ दीपों की कतारें सजाई गईं। रामलीला मंच के चारों तरफ दीपमाला बनाई गई। झिलमिलाते दीपों की कतारों को देख ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानों आकाश के तारे जमीन पर उतर आए हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें