फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा लाल निशान से एक मीटर दूर

Thu, 07 Jul 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
श्रीनगर के तटवर्ती इलाके में बने मकान को लीलने आतूर गंगा।
विज्ञापन
घाघरा नदी के जलस्तर में वृद्धि से तटवर्ती वाशिंदे बाढ़ की आशंका को लेकर सहमे हुए हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गुरुवार को अपराह्न जलस्तर 63.015 मीटर दर्ज किया गया, जो लाल निशान से महज एक मीटर कम है। जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला जारी रहने से बाढ़ की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन



केंद्रीय जल आयोग ने बताया कि एक से दो सेमी प्रति घंटे की दर से जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन बाढ़ की संभावना अभी कम है। फिर भी जलस्तर में लगातार वृद्धि होती रही तो बाढ़  का पानी खतरे के निशान को पार कर जाएगा। एसडीएम राधेश्याम पाठक ने बताया कि  तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ चौकियां स्थापित कर कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई हैं। साथ ही बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें