फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीबू के सेवन से मिलती बीमारियों से निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। स्वास्थ्य के नजरिए से नीबू और रस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके अलावा कोरोना काल में भी यह सेहत के लिए वरदान साबित हो रहा है। उक्त बातें रामबदन भगत ने रविवार को श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कही। कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए फेफना थाना क्षेत्र के पकड़ी धाम स्थित काली मंदिर परिसर में मॉ के दर्शन के लिए जुटे लोगों से मंदिर के पुजारी रामबदन ने कहा कि नीबू की दो बूंद नाक में डालने से सांस की तकलीफ से राहत मिलती है। इतना ही नहीं यह गले की खरास और सर्दी-जुकाम के असर को कम करता है। उनका कहना है कि भले ही यह घरेलू नुस्खा है, लेकिन कोरोना काल में इसे डॉक्टर भी स्वीकार कर रहे हैं। कहा कि कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है, बस कुछ सावधानी रखनी होगी। मॉस्क, सैनिटाइजर और शारीरिक दूरी का पालन गंभीरता से करते हुए इम्युनिटी बढ़ाने के लिए घरेलू नुस्खों की मदद ली जा सकती है। इसके तहत सुबह-शाम नीम के पत्तों का काढ़ा बनाकर उपयोग करें। इसमें एंटी वैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। साथ ही इम्युनिटी बढ़ाने के लिए रात को गर्म दूध में हल्दी डालकर पीएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें