फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सिकंदरपुर पहुंची जेन जी कनेक्ट यात्रा

विज्ञापन
सिकंदरपुर कस्बा ​में पहुंचे जेन- जी कनेक्ट यात्रा में शामिल लोग।संवाद
विज्ञापन
सिकंदरपुर (बलिया)। जस्टिस मोर्चा की ओर से निकाली गई जेन जी कनेक्ट यात्रा बुधवार को अपने सातवें दिन सिकंदरपुर पहुंची। बेल्थरारोड से शुरू हुई यात्रा उभांव, हल्दी, मालदा, नवानगर और नवरतनपुर होते हुए सिकंदरपुर पहुंची। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं कर युवाओं, छात्रों और स्थानीय लोगों से संवाद किया गया। यात्रा के दौरान शिक्षा, रोजगार और सरकारी व्यवस्थाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही जस्टिस मोर्चा की 10 सूत्रीय मांगों के बारे में युवाओं को जानकारी दी गई। यात्रा में शामिल लोगों ने रास्ते में पड़ने वाले सरकारी विद्यालयों और अस्पतालों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्थानीय लोगों से भी सरकारी संस्थानों से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें