फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आदेश के बाद भी ग्राम पंचायतों पर नहीं दिखते लेखपाल

विज्ञापन
मुरलीछपरा विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर में बंद पड़ा पंचायत भवन का ताला। संवाद
विज्ञापन
बैरिया। अधिकांश ग्रामीण क्षेत्र के सचिवालयों पर ताला लटका रहता है। लेखपाल नहीं मिलते। सचिव ग्राम विकास अधिकारी भी नहीं जा रहे हैं। मुरली छपरा विकासखंड में कुल 25 ग्राम पंचायतें हैं। बैरिया में कुल 30 ग्राम पंचायतें हैं और रेवती आंशिक में बैरिया तहसील के कुल 18 ग्राम पंचायत हैं। यानी कुल 73 ग्राम पंचायत बैरिया तहसील क्षेत्र में सक्रिय है, किंतु किसी भी ग्राम सचिवालय पर कभी कोई कर्मचारी अधिकारी नहीं दिखाई देते। यहां तक की रोजगार सेवक व पंचायत सहायक भी ग्राम सचिवालयों पर नहीं दिखाई दे रहे हैं। शासन के मंशा के विपरीत अपनी समस्याओं के समाधान के लिए ग्रामीणों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। उप जिलाधिकारी बैरिया शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि बाढ़ की स्थिति निपट जाए तो इस दिशा में भी प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें