फेफना। पत्रकार रतन सिंह हत्याकांड के सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगेस्टर की कार्रवाई की है। फेफना थाना प्रभारी राजीव मिश्र ने बताया कि सभी दस आरोपियों पर उत्तर प्रदेश गिरोहबंद अपराध अधिनियम 1986 के तहत अपराध संख्या 2/3(1)193/2020 में कार्रवाई की गई है। रतन सिंह की हत्या 24 अगस्त 2020 को रात में स्थानीय ग्राम में ही सिर में गोली मार कर कर दी गयी थी। मामले में दस आरोपियों पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। अब आरोपी सोनू सिंह, अरविंद सिंह, दिनेश सिंह, तेजबहादुर सिंह, वीरबहादुर सिंह, प्रशांत सिंह, हीरा मोती सिंह, सुशील सिंह, अनिल सिंह, उदय सिंह पर ये कार्रवाई की गई है। उधर, सभी आरोपियों की जमानत अर्जी जिला जज बलिया ने खारिज कर दी है।