फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात पर गैँगेस्टर व 62 लगा मिनी गुंडाएक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। पंचायत चुनाव को देखते हुए नगरा पुलिस शांति व्यवस्था की दृष्टि से अपराधी प्रवृत्ति के साथ चुनाव में सक्रिय भूमिका वालों को पाबंद करना शुरू कर दिया है। पुलिस एक माह के अंदर जहां सात लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। वहीं 62 लोगों पर मिनी गुंडा एक्ट लगाई है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवांछनीय एवं शरारती तत्वों में खलबली मची है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विवेक पांडेय ने बताया कि जिन सात लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है, उनमें सिसवार कलां में संचालित एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से लूट एवं सराया बगडौरा में हुई हत्या के आरोपी हैं। जिन लोगों पर मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई हुई है, वे थाना क्षेत्र के हरदेला पकड़ी (नरही) सहित आधे दर्जन गांव के निवासी है। वही अलग अलग गांवों के चार लोगों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इसी के साथ तीन हजार लोगों के विरुद्ध शांति भंग के तहत उप जिलाधिकारी के यहां चालानी रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें