बेल्थरारोड। उभांव पुलिस ने मंगलवार की सुबह बेल्थरा बाजार घाट के मोड़ पर गैंगस्टर के आरोपी इनामी बदमाश गंगापुर निवासी राहुल यादव पुत्र शिवनाथ को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि राहुल यादव उभांव, भीमपुरा और नगरा थाना क्षेत्र में कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया गया। उसके ऊपर उभांव में चार, भीमपुरा और नगरा थाने में एक-एक संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। राहुल गैंगस्टर का आरोपी है तथा फरार चल रहा था। उसके ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है।