फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बराती-घराती भिंडे, बैरंग लौटी बरात....

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के पिपरौली बड़ागांव में घराती और बराती के बीच विवाद के चलते शादी नहीं हो सकी और बारात दुल्हन के बगैर लौट गई। सिसयंड कला ग्राम से बारात पिपरौली बड़ागांव में आई। द्वारपूजा के बाद बाराती खाना खा रहे थे कि इस बीच किसी बात को लेकर दूल्हे के मौसा और घराती के लोगों के बीच विवाद हो गया। रात भर दोनों पक्ष के लोग पंचायत करते रहे। इस बीच प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल रहमान ने भी घंटों दोनों पक्षों को समझाया, लेकिन वार्ता बेनतीजा रहा। ऐसे में सिंदूर दान की रस्म अदायगी नहीं हो पाई और दहेज के सामानों की वापसी के बाद दुल्हन के बगैर बरात वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें