रामगढ़। गंगा का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है। गंगा की लहरें रविवार को खतरे के निशान को पार कर गई थीं। गंगा के पलट प्रवाह से पचरुखिया से लेकर दुबे छपरा तक बने ठोकरों पर दबाव बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय जल आयोग गायघाट के अनुसार गंगा का जलस्तर सोमवार की शाम 4:00 बजे 57.820 मीटर दर्ज किया गया। प्रति घंटा दो सेंटीमीटर का बढ़ाव बना हुआ है।