फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चार पहिया वाहन के टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकियामोड़। नगरा-चौकिया मार्ग पर फरसाटार गांव स्थित आंबेडकर प्रतिमा के समीप सोमवार की शाम को चार पहिया वाहन और बाइक की टक्कर में एक युवती की मौत गई। उसके मामा व नानी घायल हो गए।
विज्ञापन

उभांव थाना क्षेत्र के अवाया गांव निवासी किरन देवी (65) अपने पुत्र रवि वर्मा (24) व सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर निवासी नतिनी प्रगति वर्मा (22) के साथ सोमवार को बाइक पर सवार होकर रक्षा बंधन पर अपने मायके रसड़ा गईं हुई थीं। अवाया लौटते समय उभांव थाना क्षेत्र के फरसाटार गांव स्थित अंबेडकर प्रतिमा के समीप चार पहिया वाहन से टक्कर हो गई। बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी सीयर पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्रगति वर्मा को मृत घोषित कर दिया। किरन देवी को प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
सड़क पार करते अज्ञात वाहन के धक्के से युवक की मौत : बलिया। फेफना थाना के औदी पियरिया के पास कल्याणीपुर गांव में सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से बृजेश राम (28) गंभीर रूप घायल हो गया। परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में मौत हो गई। कल्याणीपुर गांव निवासी बृजेश राम रात में शौच के लिए जाने के लिए सड़क पार कर रहा था। अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। वहां से गुजर रहे लोगों ने घायल पड़ा देख परिजनों को खबर दी। परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें