फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गंगा एक सेंटीमीटर बढ़ाव पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। गंगा के जलस्तर में एक सेमी प्रति घंटे की वृद्धि से तटवर्ती इलाकों के स्थानीय लोगों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। इसको लेकर प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया है। प्रशासन ने संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारी को पूरा कर लिया है। लोगों ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही अत्यधिक बारिश के कारण नदी में पानी बढ़ने का पूरा अनुमान है। बृहस्पतिवार की शाम चार बजे गायघाट गेज पर गंगा नदी का जलस्तर 49.85 मीटर पर था। बाढ़ विभाग कंट्रोल रूम के अनुसार गंगा एक सेंटीमीटर बढ़ाव पर थी। वहीं सरयू का जलस्तर तुर्तीपार गेज पर 61.03 दर्ज किया गया। नदी इस गेज पर स्थिर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें