फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा लाल निशान के करीब पहुंच

Sat, 16 Jul 2016 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 लाल निशान के करीब पहुंचते ही गंगा का खौफनाक मंजर दिखने लगा है। जिसके चलते एक तरफ जहां डेंजर जोन पचरूखिया   पर बने स्परों में धारा की बैकरोलिंग का दबाव बढ़ता जा रहा है, वहीं एनएच-31 की  भी मुश्किलें बढ़ती जा रही है। पानी निचले इलाके में फैल जाने के कारण रातोंरात मझौंवा, प्रमोद पुर दियरी, गायघाट में बोई गई खड़ी फसल जलमग्न हो गई हैै।
विज्ञापन



शनिवार की शाम चार बजे गंगा लाल निशान से आधा मीटर नीचे बह रही है। चौबे छपरा में उजाड़ खंड के बाद खाली बची जमीन भी घिरनी शुरू हो गई है। मगर कोई भी शासन-प्रशासन या क्षेत्रीय लेखपाल भी इन इलाकों का जायजा लेने नहीं पहुंच रहे हैं। वहीं गंगा की धारा अब दूबे छपरा रिंग बंधा की तरफ घूम गई है। केंद्रीय जल आयोग गायघाट के अनुसार शनिवार की शाम गंगा का जलस्तर 57.10 मीटर दर्ज की गई। जो लालनिशान से मात्र .40 सेमी ही दूर है। यहां खतरे बिंदू 57.50 मीटी है। गंगा प्रति घंटा दो सेमी का बढ़ाव नदी में बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें