फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा आवाहन टीम का जिले में स्वागत

Mon, 02 Nov 2015 09:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर परमवीर सिंह के नेतृत्व में  गंगा में तैरकर स्वच्छता के प्रति जागरूक करने वाली टीम सोमवार को जिले के शिवरामपुर घाट पहुंची।
विज्ञापन


जहां नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता, अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्र व सफाई व खाद्य निरीक्षक सतुंजय कुमार मिश्र सहित गणमान्य लोगों ने स्वागत किया।


इस दौरान नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता ने विंग कमांडर परमवीर सिंह व उनके सहयोगी हरी और नरहरी को स्वच्छ भारत मिशन के प्रचार-प्रसार के लिए बधाई दी।
विज्ञापन


साथ ही कहा कि इस अभियान से प्रेरणा लेकर जिले की जनता को स्वच्छ भारत मिशन में सहयोग देना चाहिए। जिससे जनपद भी स्वच्छ बन सके।

 विंग कमांडर ने बलिया से तैरकर आगे की यात्रा प्रारंभ करने से पहले लक्ष्मण गुप्ता सहित अन्य लोगों का अभार व्यक्त किया और कहा कि स्वच्छता केवल सरकार और संस्था का दायित्व नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें