फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दो नर्तकियों से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
नरही। बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र अंतर्गत खिरौली गांव में जन्मदिन की पार्टी में डांस करने पहुंचीं सोनभद्र की दो नर्तकियों के साथ गांव के छह युवकों ने दुष्कर्म किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने चार आरोपियों काे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवकाें से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सोनभद्र जिले की रहने वाली नर्तकी आपस में मौसी और भतीजी हैं। मरदह स्थित एक डांस पार्टी ग्रुप से जुड़ी हैं। डुमरांव थाना के खिरौली गांव में शुक्रवार रात दाेनाें काे जन्मदिन की पार्टी में डांस करने के लिए बुलाया गया था। पार्टी समाप्त होने के बाद दाेनाें नर्तकी निजी स्कूल के एक कमरे में साे रही थीं। इसी दौरान गांव के ही छह युवक पहुंच गए। सभी युवकों ने दाेनाें नर्तकियों के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद नर्तकियों ने इसकी जानकारी अपने परिजनों काे दी।
घटना की सूचना मिलते ही सोनभद्र से परिजन पहुंचे। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस काे दी। दुष्कर्म मामले में पीड़िता के बयान पर महिला थाना में छह आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पीड़िताओं की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई। महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डुमरांव पुलिस के सहयोग से खिराैली गांव के साेकू कुमार, तुलसी कुमार और विकास कुमार के साथ एक अन्य आरोपी काे गिरफ्तार कर लिया। महिला थानाध्यक्ष मधुबाला कुमारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। फरार अन्य दाे अभियुक्तों के गिरफ्तारी काे लेकर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें