फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति प्रमाण पत्र जारी न करने पर रोष

Mon, 26 Feb 2018 10:44 PM IST
ballia
विज्ञापन
धरना देते गोंड तथा खरवार समाज के लोग।
विज्ञापन
गोंड खरवार को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर सदर तहसील पर सोमवार को छठवें दिन भी गोंड खरवार संघर्ष समिति का धरना जारी रहा। इस दौरान वक्ताओं ने जिला प्रशासन के उदासीन रवैए के प्रति काफी आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों को प्रमाण पत्र जारी किया गया। उन्हें भी अंतिम समय में जारी किया गया। जिससे उनकी नौकरी नहीं मिल सकी। अमित साह ने कहा कि 22 फरवरी को रात में केवल चार छात्रों को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी किया गया जबकि सैकड़ों आवेदन तहसील कार्यालय में लंबित हैं और निस्तारण नहीं किया जा रहा है। जाति प्रमाण पत्र के अभाव गोंड खरवार के छात्र विभिन्न भर्तियों में आवेदन करने से वंचित हो रहे हैं और उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिला भी नहीं ले पा रहे हैं। अरविंद गोंडवाना ने कहा कि सदर तहसीलदार की मनमानी के चलते ही जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं हो रहा है। कहा कि 20 मार्च को सांस्कृतिक प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस मौके पर मिथिलेश यादव मोती, अजय यादव, मिथिलेश खरवार, राजेश यादव, शशि कुमार, आशीष गोंड, रोहन , जितेंद्र, अविनाश, राहुल, सुनील आदि थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें