पुलता दहन करते विद्यार्थी मोर्चा के सदस्य।
बलिया। जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में भारतीय विद्यार्थी मोर्चा का चल रहा क्रमिक अनशन सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान छात्रों ने अनशनकारियों के समर्थन में टीडी कालेज चौराहे पर टीडी कालेज के प्राचार्य का पुतला फूंका इस अवसर पर अजय अम्बेडकर ने कहा कि धरना क्रमिक अनशन में तब्दील होने के बाद भी छात्रों की समस्या का समाधान न करना प्राचार्य व जिला प्रशासन के मिलीभगत को दर्शाता है। इस दौरान निर्णय लिया गया कि मंगलवार को छात्रनेता जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे। अनशन पर राजू कुमार भारती, रवि प्रताप यादव, विपिन कुमार, राजेश राजभर, आदर्श कुमार, हिमांशु गौतम, वैभव आदि रहे।