फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदा वसूली की रस्सी से बाइक सवार की मौत

Fri, 02 Oct 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के करमौता गांव के पास युवकों द्वारा मंदिर निर्माण का चंदा वसूलने के लिए बांधी गई रस्सी में फंसकर एक बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार की दोपहर में हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


सिकंदरपुर कस्बा के मिल्की मोहल्ला निवासी जुल्फकार (38) शुक्रवार को ज्ञानकुंज एकेडमी वंशीबाजार के परिसर में गांधी जयंती पर आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी देखने गया था। प्रदर्शनी देखकर वह बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में करमौता गांव के समीप कुछ  युवाओं द्वारा सड़क पर रस्सी बांधकर मंदिर निर्माण के लिए चंदा वसूला जा रहा था।

युवक की बाइक आते देखकर सड़क पर मौजूद चंदा वसूलने वालों ने रस्सी को टाइट कर दिया। इसी रस्सी में फंसकर जुल्फकार की बाइक सड़क पर गिर गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


आस-पास के लोगों ने उसे आनन-फानन में सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार के सदस्य उसे जिला अस्पताल न ले जाकर मऊ ले जाने लगे। इसी बीच रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें