फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णिमा पर लगाई पुण्य की डुबकी

Sat, 04 Nov 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बलिया
विज्ञापन
पुजन करती म‌हिला
विज्ञापन
महर्षि भृगु मुनि की तपोस्थली गंगा तमसा तट पर शनिवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान तट पर जनसैलाब उमड़ा रहा। स्नान ध्यान करने के बाद श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्घ्य देकर ब्राह्मणों को दान-पुण्य किया।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर बाद कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए नगर क्षेत्र के गंगा तट पर बिहार प्रांत के बक्सर, आरा, छपरा, सिवान के साथ ही पूर्वांचल के कई जनपदों से भी लाखों श्रद्धालु पहुंचे, जहां गंगा में स्नान किया। शाम तक नगर में भीड़ उमड़ी रही। शिवरामपुर गंगा घाट पर गंगा महाआरती देखने के लिए शुक्रवार की शाम हजारों श्रद्धालु पहुंच गए थे। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ही आरती की रस्म अदा की गई। इस दौरान रात 11 बजे तक शिवरामपुर गंगा घाट श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। वही रात में लोग मंदिर, होटल, धर्मशाला तथा रेलवे स्टेशन के साथ ही विभिन्न शिविरों में श्रद्धालु शरण लिए हुए थे। रात के 12 बजते ही  श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। तत्पश्चात भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद भृगु मुनि तथा उनके शिष्य दर्दर मुनि का पूजन-अर्चन कर परिवार के मंगलमय की कामना की।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें