फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार के विरुद्ध ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Thu, 15 Jan 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खड़सरा अजीजपुर के सैकड़ाें ग्रामीण गुरुवार को कोटेदार के खिलाफ लखनऊ-बलिया मार्ग स्थित नडौली चट्टी पर चक्काजाम करने के लिए सड़क पर उतर गए। मौके पर पहुंचे एसडीएम रसड़ा अनिल कुमार मिश्र और कोतवाल संदीप कुमार सिंह ने ग्रामीणों को समझाकर वापस लौटाया और कोटेदार के विरुद्ध जांचकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

खड़सरा अजीजपुर के ग्रामीणाें का आरोप था कि गांव का कोटेदार रामजनम गिरि के पास नवीनकरण के लिए आवेदन जमा किया गया था। लेकिन राजनैतिक द्वेष के चलते हमलोगों का नाम काट दिया है। जब इसकी जानकारी हुई तो इसकी शिकायत एसडीएम और जिलाधिकारी से की गई। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी कोटेदार के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई। जिससे मजबूर होकर हम ग्रामीणों को चक्काजाम करने के लिए विवश होना पड़ा। उनका कहना है कि पहले हम लोगों का राशनकार्ड था। लेकिन नवीनीकरण के दौरान कोटेदार ने दबंगई करते हुए हम ग्रामीणाें का नाम काट दिया है और अपने चहेतों का नाम चढ़ा दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर हमारी मांगों को एक सप्ताह के अंदर पूर्ण नहीं किया जाता है तो हम लोग पुन: चक्काजाम करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर जितेंद्र, बृजेश, रामचंद्र, गंगासागर गिरि, रामजीत गिरि, दुर्गा, कन्हैया, लालचंद्र, झिग्गन यादव, ग्राम प्रधान सुरेश राम समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें