फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावत के दौरान दोस्त ने मारी गोली, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के रामपुर उदयभान में बृहस्पतिवार की रात पार्टी के दौरान विवाद होने पर एक युवक को उसके दोस्त ने गोली मार दी, जबकि बचाव करने आए युवक की लाठियों से पिटाई कर जख्मी कर दिया गया। गोली से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल युवक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर उदयभान निवासी छोटू तथा धीरज के यहां दावत थी। वहां कई लोग पहुंचे थे, जिसमें परमंदापुर निवासी लड्डू उर्फ अफसर तथा इमरान भी गए थे। किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। अफसर के चचेरे भाई की ओर से कोतवाली में दी गई तहरीर के अनुसार कहासुनी के बीच एक व्यक्ति ने अफसर के पेट में गोली मार दी। इमरान की पिटाई कर घायल कर दिया गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस पहुंच गई।
---
परमंदापुर के दो दोस्त रामपुर उदयभान में किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। एक दोस्त ने दूसरे पर गोली चला दी। इससे वह घायल हो गया। घायल के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। - दुर्गा प्रसाद तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें