फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: स्वतंत्रता सेनानी नौ और भृगु एक्सप्रेस छह घंटे हुई देर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे ने ट्रेन के परिचालन पर ब्रेक लगा दी है। रविवार को कोहरा तो कम रहा, दोपहर दो बजे के बाद धूप के दर्शन हुए। लोगों को ठंड में परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमानों में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। ट्रेनों के लेट लतीफ संचालन से सर्द भरी रात में यात्रियों को ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म पर ठिठुर कर रात बितानी पड़ रही है। रविवार को बलिया से गुजरने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस सुबह 10.45 की जगह नौ घंटे लेट शाम सात बजे के बाद पहुंची। 22428 आनंद बिहार -बलिया भृगु एक्सप्रेस 6 घंटे लेट से शाम आठ बजे पहुंची, 11061 लोकमान्य तिलक- जयनगर 3.30 घंटे, 15160 दुर्ग- छपरा सारनाथ एक्सप्रेस 2 घंटे लेट रही, वहीं बलिया से दुर्ग चलने वाली 15161 सारनाथ एक्सप्रेस निरस्त रही। गोंदिया जंक्शन से बरौनी जाने वाली 15232 गोंदिया एक्सप्रेस दो घंटे लेट पूर्व में यह आठ से 14 घंटे बिलंब से चल रही थी, 11071 लोकमान्य तिलक-बलिया कामायनी एक्सप्रेस 3.30 घंटे, निर्धारित समय से चलने वाली 20506 राजधानी एक्सप्रेस 55 मिनट लेट, 15560 दरभंगा -अयोध्या एक्सप्रेस पांच घंटे, सहित आधा दर्जन ट्रेनें बिलंब से पहुंची। ट्रेनों के लेट लतीफ संचालन के कारण दिन की ट्रेनें रात में पहुंच रही हैं। पूरे दिन स्टेशन खाली रहा। रात में कोहरा होने के कारण लेट आने वाली ट्रेनें के यात्री स्टेशन पर रूक जा रहे हैं। सर्द रात में यात्री प्लेटफार्म पर ठिठुर कर बीता रहे हैं। स्टेशन परिसर में अलाव की व्यवस्था न होने के कारण पूरी रात कूड़ा कागज फूंक कर गुजार रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें