फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: झांकियों के साथ शहर में निकली पूजित अक्षत कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की रचना के अनुसार श्रीराम मंदिर, नूतन विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महा जनसम्पर्क अभियान के तहत व विश्व हिंदू परिषद के संयोजकत्व में शनिवार को पूजित अक्षत कलश यात्रा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

यात्रा शहर के रामलीला मैदान से प्रारम्भ होकर बलेश्वरनाथ मन्दिर, हनुमागढ़ी मन्दिर, अग्रसेन मार्ग (विजय सिनेमा रोड), चौक, सेनानी उमाशंकर सिंह चौराहा, चित्तू पांडेय चौराहा, रोडवेज होते हुए टीडी कॉलेज चौराहा पहुंची, जहां संतों द्वारा आशीर्वाद रूपी जत्था प्राप्त हुआ। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
अक्षत कलश की पूजा अर्चना आनंद जी ने की। संघ के स्वयंसेवकों द्वारा राम स्तुति की गई। महिलाओं और भक्तों ने आरती उतारकर अक्षत कलश की पूजा अर्चना की। इस दौरान रामलीला स्थित मंच पर बालक बाबा के साथ संघ के जिला संघचालक भृगुजी, सह जिला संघ चालक डॉ. विनोद सिंह, सह नगर संघचालक परमेश्वरनश्री, विभाग प्रचारक तुलसीराम, जिला प्रचारक विशाल, जिला कार्यवाह हरनाम, सह जिला कार्यवाह सौरभ पाण्डेय, मंगलदेव चौबे, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, नीरज शेखर, मंत्री प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, संतलाल गुप्ता के साथ संघ व विहिप के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें