फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: स्वतंत्रता सेनानी 12 घंटे और गोंदिया एक्सप्रेस आठ घंटे देर से पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे ने ट्रेन के परिचालन पर ब्रेक लगा दिया है। ट्रेनों के लेट लतीफ संचालन से सर्द भरी रात में यात्रियों को ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म पर ठिठुर कर बितानी पड़ रही है। बुधवार को बलिया से गुजरने वाली 12669 चेन्नई -छपरा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे,14008 आनंद बिहार टर्मिनल -रक्सौल एक्सप्रेस 2.28 घंटे, 15716 अजमेर- किशनगंज एक्सप्रेस 8.21 घंटे, 11061 लोकमान्य तिलक- जयनगर एक्सप्रेस 7.20 घंटे, 12562 न्यू दिल्ली- जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 12.21 घंटे, 11071 लोकमान्य तिलक- बलिया कामायनी एक्सप्रेस 1.56 घंटे, 05170 प्रयागराज- बलिया 2.53 घंटे, 15232 गोंदिया- बरौनी एक्सप्रेस 8.10 घंटे, 14008 सद्भावना एक्सप्रेस 1.50 घंटे बिलंब से पहुंची। इसके कारण जिला मुख्यालय से दूर दराज क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों को पूरी रात स्टेशन पर ठिठुर कर बितानी पड़ी। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों व बुजुर्गों को हुई। वहीं टेंपो व कार वालों की चांदी रही, वह यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए मनमाना किराया वसूले। स्टेशन अधीक्षक सुनील सिंह ने बताया की दो दिन से कोहरा ज्यादा पड़ रहा है। इससे लंबी दूरी की ट्रेनें विलंब से चल रही हैं।
विज्ञापन

निरस्त रहीं ये ट्रेनें

कोहरे में ट्रेनों के परिचालन बेहतर बनाए रखने के लिए बलिया रूट की कई ट्रेनें पूर्व से निरस्त चल रही हैं। रेलवे ने कुछ ट्रेनों का फेरा भी घटाया है। बुधवार को बलिया स्टेशन से होकर गुजरने वाली 01026 दादर सेंट्रल एक्सप्रेस, 15053 छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस, 05445 वाराणसी सिटी स्पेशल, 14524 हरिहर एक्सप्रेस, 15160 दुर्ग एक्सप्रेस- छपरा सारनाथ एक्सप्रेस सहित कई निरस्त रहीं। जनरल टिकट यात्रियों को ट्रेन निरस्तीकरण से परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें