फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर निशुल्क चीनी बढ़ाएगी गरीबों की मिठास

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अंत्योदय कार्डधारकों को होली के त्योहार को देखते हुए नि:शुल्क चीनी का वितरण फरवरीमाह में ही निशुल्क राशन के साथ कराया जाएगा। शासन की ओर से इसके लिए आदेश जारी करते हुए चीनी का आवंटन कर दिया गया है। कोटे की दुकानों से होली के पहले फरवरी माह के दूसरे वितरण चक्र में 1.06 लाख अंत्योदय उपभोक्ताओं को चीनी प्रति कार्डधारक की दर से देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

कोविड को देखते हुए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत निशुल्क नियमित राशन देने के साथ ही कोविड संक्रमण काल से अब तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत माह में एक बार प्रति यूनिट पांच किग्रा के हिसाब से अनाज का वितरण कराया जा रहा है। नियमित राशन के साथ एक किलोग्राम चना, नमक व खाद्य तेल भी मिल रहा है। योजना से जिले के 1.06 लाख अंत्योदय के तो 4.83 लाख पात्र गृहस्थी कार्डधारक लाभान्वित हो रहे हैं।राशन और अन्य सामग्री के साथ वितरण के दौरान शासन ने अंत्योदय कार्डधारकों को चीनी देने की योजना थी।
चीनी आवंटित होने के बाद पूर्ति विभाग की दुकानों से उपभोक्ताओं में वितरण करने की कोशिश में जुटा है। होली पर्व के पहले उपभोक्ताओं को चीनी मिल सके इसके लिए कोटेदारों को गोदाम से उठान करने के साथ ही वितरण को पारदर्शी बनाने के लिए तैयारी तेज कर दी गई है। 22 से 28 फरवरी तक वितरण का कार्य कराया जाना है।
विज्ञापन

कोटेदारों पर बढ़ा बोझ
बलिया। शासन होली पर अन्त्योदय कार्डधारकों नि:शुल्क चीनी देने जा रहा है। तीन माह पर एक साथ मिलने वाली चीनी इस बार दी जाएगी। इससे गरीबों को राहत मिलेगी वहीं कोटेदारों पर इसकी मार पड़नी भी तय है। शासन ने नि:शुल्क चीनी देने का फैसला तो किया, लेकिन कोटेदारों के पास पैसे देकर ली गई चीनी के बचे स्टाक को फ्री चीनी के स्टाक में घटा दिया गया है। इससे पूरे प्रदेश में प्रत्येक कोटेदार को चपत लगी है। इससे नियमित अनाज को नि:शुल्क करने के दौरान भी ऐसा किया गया था। उस समय में भी पैसे देकर लिए गए अनाज का बचा स्टाक नि:शुल्क राशन के स्टाक से घटा दिया गया। अब शेष बचे स्टाक की धनराशि कब और कैसे मिलेगी इस बारे में कोई आदेश नहीं आया है। डीएसओ कृष्णगोपाल पांडेय ने बताया कि फरवरी में नि:शुल्क राशन के साथ चीनी बंटनी है। बचे स्टाक के बारे में शासन से आदेश मिलने पर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें