फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मोहल्ला गंधी से निकला चौथी मुहर्रम का जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकन्दरपुर। मुहर्रम के 10 दिवसीय पर्व के क्रम में सोमवार रात नगर के मोहल्ला गंधी से चौथी का जुलूस निकाला गया। जुलूस में लाठी-डंडों लेकर मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। अन्य मोहल्लों की भी सक्रिय सहभागिता रही।
विज्ञापन


जुलूस मोहल्ला मोहर्रम कमेटी के सदर नजरुल बारी उर्फ बब्लू के नेतृत्व में रात करीब 11 बजे इमाम चौक से निकला। भीखपुरा सहित अन्य पारंपरिक मार्गों से होता हुआ मध्यरात्रि में बढ़ा मोहल्ला स्थित दरगाह मैदान में पहुंचा। जुलूस के दौरान नातख्वानों की टोलियां मर्सिया पढ़ती रहीं। विभिन्न स्थानों पर कलाकारों ने लाठी, गदा और अन्य पारंपरिक शस्त्र कला का शानदार प्रदर्शन कर तालियां बटोरीं। मार्ग के दोनों ओर महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। विशेष रूप से आकर्षक ढंग से सजाया गया झूला गेट लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। दरगाह मैदान में कुछ समय विश्राम के बाद जुलूस अपने प्रारंभिक स्थल पर लौटकर समाप्त हुआ। इस मौके पर सैयद डॉ. मिन्हाजुद्दीन अजमली, जफर अजमली, फिरोज, संजय जायसवाल, खुर्शीद, फैजी अंसारी मौजूद थे। एडिशनल एसपी अनिल झा, उपजिलाधिकारी सुनील कुमार, क्षेत्राधिकारी रजनीश कुमार यादव, थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें