फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia: ऑटो सवार चार युवकों ने किशोरी को अगवा कर लगाया नशीला इंजेक्शन, चार दिन बाद एक्शन में आई पुलिस

Sun, 02 Apr 2023 07:04 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया के एक गांव निवासी किशोरी का अपहरण कर नशीला इंजेक्शन लगाने का मामला प्रकाश में आया हैं। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
अपहरण की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बलिया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को ऑटो सवार चार युवकों ने अगवा कर उसे नशीला इंजेक्शन लगाया। किसी तरह उनके चंगुल से बच कर निकली किशोर ने आपबीती सुनाई तो परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। पुलिस पर मामले में हीलाहवाली करने का आरोप है। मुकदमा दर्ज कराने के लिए पीड़िता के पिता को थाने के कई चक्कर काटने पड़े। तहरीर के आधार पर रविवार को पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया।

विज्ञापन

 
पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 28 मार्च को मेरी बेटी को चार युवक जबरदस्ती ऑटो में बैठा कर सिकंदरपुर ले गए। वहां चारों ने मिलकर मेरी बेटी को नशीला इंजेक्शन लगा दिया। उस दौरान कुछ गलत करने की आशंका भी जताई।

दो आरोपियों को जानती है किशोरी

होश में आने पर किशोरी किसी तरह से अपने रिश्तेदारी में पहुंची। वहां से हम लोगों को सूचना मिली तो घर वापस लेकर आए। पीड़िता के मुताबिक, उसे अगवा करने वाले दो युवकों को जानती पहचानती है। दो लोग और कौन थे इस बारे में उसे नहीं पता।

Trending Videos
विज्ञापन

मामले को लेकर पीड़ित के पिता दो-तीन दिनों से थाने का चक्कर लगा रहे थे। स्थानीय संगठनों को इसकी जानकारी हुई तो वे थाने पहुंचे। रविवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा। इसे लेकर पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा। बांसडीह सीओ एसएन वैश्य ने बताया कि पिता की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें