सिकंदरपुर। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार लोगों को गिरफ्तर किया। उनके कब्जे से चोरी के 50 हजार रुपये, जेवर, शस्त्र और कारतूस भी बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक उन्होंने चोरी की वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की है।
एसआई वेदप्रकाश शुक्ल और अखिलेश नारायण सिंह चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो वे फायरिंग करके भागने लगे। पुलिस ने गाजीपुर के बहरियाबाद क्षेत्र के अशोक वनवासी को तमंचा, दो जोड़ी पायल, योगेश बनवासी को मांगटीका, मंगलसूत्र के लाकेट, दो नथुनी, कान के टप्स, मनिया निवासी अमरनाथ वर्मा और आजमगढ़ के तरवां निवासी जितेंद्र चौहान को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने बताया कि करीब एक माह पूर्व गाजीपुर के मनिया निवासी रामविलास के साथ मिलकर नरायनपुर गांव, फरसाटार में चोरी की थी। बरामद गहने नरायनपुर में लक्ष्मण सिंह के घर के हैं। इसे बेचने के लिए नवरतनपुर चट्टी पर जा रहे थे। आरोपियों की निशानदेही पर सुनार अमरनाथ वर्मा, जितेंद्र चौहान को भी गिरफ्तार किया गया।