फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: इंटरसिटी सहित चार ट्रेनें कैंसिल, आठ ट्रेनें लेट

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन टिकट काउंटर परिसर में ट्रेनों का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
बलिया। गलन भरी ठंड व कोहरा बढ़ने के साथ ही ट्रेनों की लेटलतीफ संचालन शुरू हो गया है। ट्रेनें दो से सात घंटे लेट चल रही हैं, चार ट्रेनें कैंसिल हो गई है। 15112 वाराणसी सीटी-छपर पैसेंजर इंटरसिटी एक्सप्रेस व 04138 ग्वालियर-बलिया स्पेशल, हरिहर नाथ कैसल रही। राजधानी सहित आठ ट्रेनें एक से सात घंटे देर से पहुंचीं। ग्रामीण क्षेत्रों से समय पर ट्रेन पकड़ने पहुंचने वाले यात्री स्टेशन पर ठंड से बचाव के इंतजाम न होने से रात में सर्द हवाओं के बीच ठिठुरने को विवश हैं। परिसर में पड़े लकड़ी व कूड़ा जलाकर ताप कर राहत पाते दिखे।
विज्ञापन


55132 प्रयागराज रामबाग-बलिया पैसेंजर तीन घंटे देर से रात 9.30 बजे की जगह 12 बजे के बाद पहुंची। पवन एक्सप्रेस दो घंटे, राजधानी एक्सप्रेस 10.55 बजे की जगह 12.52 बजे पहुंची। कई यात्री ग्रामीण क्षेत्र के थे, कोहरे के कारण स्टेशन परिसर में खड़े ऑटो चालकों ने जाने से इन्कार कर दिया। स्टेशन पर ठंड से बचाव के नाम पर सिर्फ यात्री निवास था, जिसमें चारों तरफ से सर्द हवा आ रही थी। टिकट काउंटर तीन तरफ से बंद व लाइट की गर्मी होने से उसमें भीड़ थी। पूर निवासी मनोज कुमार ने बताया कि सारनाथ कैंसिल थी, मजबूरन रामबाग को पकड़ा था। वाराणसी में ही ढाई घंटे लेट पहुंची। कोहरे से ठंड बढ़ गई है। देर रात होेने के कारण वाहन नहीं मिल रहे हैं। ऑटो वाले कोहरा होेने के कारण रिजर्व जाने को तैयार नहीं हैं। कंबल न होने के कारण ठंड लग रही हैं। यात्री निवास व प्लेटफाॅर्म पर ठंड ज्यादा है। यहां राहत है। सोनवानी निवासी अजीत कुमार ने चादर ओढ़े थे, उन्होंने बताया कि बिछाने के लिए कुछ नहीं लाए हैं, पूरी रात जग कर बितानी पड़ेगी। बृहस्पतिवार को 4652 अमृतसर- जयनगर सात घंटा लेट सुबह 10.28 बजे की जगह शाम को 5.35 बजे पहुंची। 00525 हापा-नहरलगुन स्पेशल चार घंटे लेट दोपहर की जगह शाम को पहुंची, 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस चार घंटे लेट पहुंची। इसके अलावा आठ ट्रेनें लेंट रहीं। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक सुनील सिंह ने कहा कि कोहरे से कुछ ट्रेनें दो से तीन घंटे देर से चल रही हैं। यात्रियों के लिए यात्री निवास में व्यवस्था है। सुरक्षा पर विशेष ध्यान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें