फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बार की फरियाद, नहीं हुई सुनवाई

Tue, 04 Aug 2015 10:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को सिकंदरपुर में मुख्य तहसील दिवस पर सीडीओ के बालाजी ने जनसमस्याएं सुनी। इसमें बार-बार प्रार्थनापत्र देने के बाद भी समस्याओं के निस्तारित न होने के कई मामले आए। ऐसा ही एक मामला लिलकर के किसान लेकर पहुंचे। गांव में खराब नलकूप और टूटे एचटी तार को ठीक कराने की मांग लेकर पहुंचे। साथ ही बताया
विज्ञापन

कि चार तहसील दिवस पर फरियाद लगा चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं होती। इस पर सीडीओ ने विभाग के एक्सईएन को मौके पर जाकर समस्या निस्तारित कराने का निर्देश दिया।

इस दौरान कुल 212 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए, जिसमें से 11 का निस्तारण किया गया। हरपुर सिसोटार निवासी प्रभावती देवी पत्नी स्व. राजनाराण ने एक साल से राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना नहीं मिलने का आरोप लगाया। इस पर सीडीओ ने एक सप्ताह के अंदर लाभ पहुंचाने का आश्वासन दिया। नगर पंचायत में तैनात दर्जनों संविदा सफाई कर्मचारियों ने वेतन कम देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


इस पर सीडीओ ने ईओ से तत्काल जांचकर पूरा मानदेय देने का निर्देश दिया। खरीकही कोथ निवासी विनोद कुमार यादव ने आरोप लगाया कि ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जा हटाने के आदेश के बावजूद भी अब तक अतिक्रमण किया गया है। कस्बा के दर्जनों लोगों ने सीएचसी सिकंदरपुर में तैनात एक डा. के विरुद्ध पत्रक सौंपा। चिकित्सक पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है।

इस पर सीडीओ ने सीएमओ को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। माल्दा हरनाटार के सैकड़ों किसानों ने आरोप लगाया कि आपदा राहत का चेक नहीं दिया गया। इस पर सीडीओ ने एसडीएम को तत्काल आपदा राहत चेक वितरित करने का निर्देश दिया।इस मौके पर सीएमओ डा. पीके सिंह, जिला पिछड़ा कल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा, डीएसओ रामेंद्र यादव, एक्सईएन विद्युत प्रथम आरई प्रसाद, एसडीएम घनश्याम त्रिपाठी, सीओ रामकृष्ण मिश्र, तहसीलदार गुलाम सरवर आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें