फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आग से चार मड़ई राख, एक पशु की मौत

Fri, 17 Mar 2023 11:32 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरुआरबारी। सुखपुरा थाना क्षेत्र के देल्हुआ गांव में बृहस्पतिवार की रात्रि 12 बजे के करीब लगी आग से चार मड़ई सहित लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। वहीं, इस आग में एक मवेशी की मौत हो गई और एक झुलस गया। ग्रामीणों के घंटों प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

ग्रामसभा देल्हुआ निवासिनी रसोइया सोनामती देवी की मड़ई में आग लग गई। अभी लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग चारों तरफ फैल गई। घर के अंदर बंधी एक गाय की आग में जलकर मौत हो गई। दूसरी बुरी तरह झुलस गई। आग में बर्तन, चारपाई, चौकी, कपड़ा, अनाज आदि सभी सामान जलकर राख़ हो गया।
आग बुझाते समय सोनमति देवी भी झुलस गईं। ग्राम प्रधान विश्व शांति सिंह के सूचना देने पर पहुंचे लेखपाल ने आग से नुकसान की जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें