फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सरयू में चार और मकान डूबे, अब तक 56 समाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। उत्तरी दियराचंल के गोपालनगर टाड़ी में सरयू नदी बुधवार को चार और मकान समा गए।
विज्ञापन

बुधवार को गोपाल नगर टाड़ी निवासी हरेंद्र यादव, रामसरिखा यादव, राजेंद्र यादव, राजनाथ यादव के पक्के मकान सरयू नदी में समा गए। इस साल अब तक कुल 56 परिवारों का पक्का मकान सरयू नदी में समा चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि शासन द्वारा किसी भी तरह की सहायता अब तक नहीं पहुंचाई गई है। यहां के लोग अपने हाल पर किसी तरह जी रहे हैं। मौके पर लेखपाल राजू यादव को छोड़कर कोई भी सरकारी कर्मचारी या संबंधित विभाग का अधिकारी, कर्मचारी मौजूद नहीं है।
कटान तेज होने के कारण गांव में अफरा तफरी है। अब भी कम से कम 30 मकान कटान के मुहाने पर हैं। 300 परिवार की बस्ती भी कटान के मुहाने पर है। इसके अलावा गोपालनगर, वशिष्ठ नगर, मानगढ़, शिवाल मठिया का अस्तित्व मिटने वाला है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर बैरिया, रेवती ब्लाक क्षेत्र से होकर बहने वाली सरयू नदी का कहर हर वर्ष यहां के लोगों को झेलना पड़ता है। बताया जाता है कि सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि या घटाव होते ही कटाव तेजी से होने लगता है। शिवाल के प्रधान परमात्मा गोड़ ने बुधवार की सुबह बताया कि हमारा गांव सरयू नदी में विलीन होने वाला है। सरयू नदी की कटान से प्रति वर्ष दर्जनों की संख्या में लोग बेघर व भूमिहीन हो रहे हैं। बहुत से लोगों का पक्का मकान भी नदी में समा गया है। इन परिवारों के पुनर्वास के लिए अभी कोई समग्र नीति नहीं है।
विज्ञापन

-

सरयू नदी के जलस्तर में घटाव शुरू

बेल्थरारोड। पिछले दो दिनों से लाल निशान से ऊपर बहने वाली सरयू नदी के जलस्तर में बीते मंगलवार की सुबह से ही घटाव हो रहा है। बुधवार की शाम को लाल निशान से दो सेंटीमीटर ऊपर नदी का जलस्तर है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार की शाम चार बजे जलस्तर 64.03 मीटर दर्ज किया गया था, जबकि लाल निशान 64.01 मीटर है। आयोग ने अगले 24 घंटे में जलस्तर में घटाव का पूर्वानुमान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें