रेवती। पिकअप लूट एवं गोली कांड के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को रेवती पुलिस ने शुक्रवार को मुखबीर की सूचना पर रेवती-बैरिया मार्ग पर स्थित पुलिया से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। एसआई परमानन्द त्रिपाठी ने बताया कि बलिया एफएल दो अंग्रेजी शराब के गोदाम से दो दुकानों पर शराब पहुंचाने के लिए ख्वासपुर थाना बड़हरा जिला भोजपुर बिहार निवासी राजू कुमार यादव तथा भवन टोला थाना बैरिया निवासी विक्की सिंह पिकअप पर शराब लेकर बिहार बेचने जा रहे थे। इनके साथ दूसरे वाहन से खलीफाटोला थाना बड़हरा बिहार निवासी रितेश कुमार यादव तथा इसी थाना क्षेत्र के रामफल टोला निवासी मुकेश यादव आगे-आगे चल रहे थे। कोलनाला रेल क्रासिंग के पास लूट के दिन मुकेश और रितेश आगे निकल गए। इधर क्रासिंग बंद हो जाने के कारण पिकअप रुक गयी। इसी बीच उक्त स्थल पर पहुंचे लुटेरों ने पिकअप चालक राजू कुमार को गोली मारकर पिकअप सहित शराब लूट कर भाग निकले। जिन्हें शुक्रवार को मुखबीर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में पुलिस ने इसके पूर्व तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।