फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत रैली निकाल यातायात के प्रति किया गया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
चितबड़ागांव ( बलिया)। गत 20 फरवरी से 5 मार्च 2021 तक चल रहे सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत गंगोत्री फाउंडेशन गोमती नगर लखनऊ द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का समापन स्टेट बैंक चितबड़ागांव तिराहा से अंबेडकर नगर तक रैली निकालकर किया गया । रैली को सूबेदार मेजर उदय भान सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर उदय भान सिंह ने कहा कि रैली का उद्देश्य सड़क पर सुरक्षित चलने के लिए लोगों को प्रेरित करना है ताकि सड़क पर आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। लोग सड़क पर चलते समय नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करें, उनका जीवन केवल अपने तक सीमित न होकर परिवार समाज व राष्ट्र की धरोहर है। सड़क पर दुपहिया वाहन से चलते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें, गलत साइड से न चलें, नशा में गाड़ी न चलाएं। इस मौके पर सभासद अमित वर्मा, रामजी सिंह, विनोद कुमार सिंह, कन्हैया सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें