सिकंदरपुर । सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के किशोर चेतन गांव में सोमवार को विवादित जमीन पर बोरिंग कराने को लेकर मारपीट हो गई। चार लोग घायल हो गए। गांव के रामानंद यादव व सुगन यादव के परिवारों के बीच तीन महीने से विवाद चल रहा था। सोमवार को विवादित जमीन पर रामानंद यादव के पक्ष के लोग नाद रखकर हैंडपंप की बोरिंग कराने लगे। सुगन यादव के पक्ष के लोग पहुंचकर कार्य रुकवाने लगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। मारपीट में सुगन यादव (55) तथा उनके पुत्र कृष्ण यादव (23) घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष की उषा देवी (48) पत्नी रामानंद यादव तथा रिंकी यादव (20) पुत्री रामानंद यादव घायल हो गईं। थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया ने कहा कि दोनों पर पक्षों की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद