फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चार बीघे गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बिगहीं मौजा में बृहस्पतिवार की रात 11 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसके चलते चार बीघे गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। आग की लपटें देख आसपास के लोगों ने पहुंचकर पंपिंग सेट से पानी डालकर आग पर काबू पाया। बिगहीं निवासी अजय तिवारी की खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जबतक आसपास के लोग इकट्ठा होकर ट्यूबवेल चालूकर आग बुझाने में लगे तब तक चार बीघे खड़ी फसल जलकर राख हो गई। रात में ग्रामीणों ने काफी मशक्कत की। अन्यथा अन्य किसानों का काफी नुकसान हो जाता। ग्रामीणों की सूचना पर रात में पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची थी। क्षेत्रीय लेखपाल को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें