फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कुएं में शव की सूचना मिलने पर दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में किसी ने पुलिस को कुएं में शव होने की सूचना दे दी। पुलिस पहुंची तो कुएं में कुछ नहीं मिला, तब पुलिस ने राहत की सांस ली। कुएं में शव होने की सूचना किसी ने डायल 112 नंबर पर दी। डायल 112 नंबर की पुलिस ने बांसडीहरोड थानाध्यक्ष को अवगत कराया। देखते ही देखते सलेमपुर गांव में पुलिस की भारी भरकम टीम पहुंच गई। एक आदमी को कुएं के अंदर भी उतारा गया, लेकिन कुछ नहीं मिला। इस संबंध में बांसडीहरोड थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि जिसने भी इस तरह की भ्रामक सूचना दी, उसको बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें