फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान हत्याकांड: मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश के चलते धारदार हथियार से उतारा था मौत के घाट

Sun, 27 Nov 2022 02:30 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया

सार

सुखपुरा थाना क्षेत्र के भलुहीं गांव में लगभग 10 दिन पहले रात में सोते समय पूर्व प्रधान एवं जिला उपभोक्ता भंडार के अध्यक्ष हृदय नारायण सिंह की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पूर्व प्रधान के पुत्र की ओर से अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
मुठभेड़ में हत्यारोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुखपुरा थाना क्षेत्र के भलुहीं गांव में हुए पूर्व प्रधान हत्याकांड के आरोपी को स्थानीय पुलिस ने रविवार भोर में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। गोली लगने से घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के ऊपर हत्याकांड के खुलासे को लेकर भारी दबाव था।

विज्ञापन

सुखपुरा थाना क्षेत्र के भलुहीं गांव में लगभग 10 दिन पहले रात में सोते समय पूर्व प्रधान एवं जिला उपभोक्ता भंडार के अध्यक्ष हृदय नारायण सिंह की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पूर्व प्रधान के पुत्र की ओर से अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। हत्याकांड के खुलासे को लेकर एसपी राजकरण नैयर की ओर से कई टीमों का गठन किया गया था। पुलिस की ओर से 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर ली गई थी लेकिन हत्याकांड का खुलासा नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे थे। खुलासे को लेकर पुलिस पर भारी दबाव था। एसपी के साथ ही पुलिस विभाग के आला अधिकारी मामले पर सीधी नजर रख रहे थे। रविवार 4:00 में पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी। हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुन्ना राजभर पुत्र अशोक राजभर निवासी भलुही को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के पैरों में गोली लगे होने के कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें